भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे: बालको में सद्भावना मैच, युवा खिलाड़ियों ने लिया राष्ट्रीय टीम में खेलने का संकल्प

कोरबा। भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बालको के सभी स्कूल में जिला हॉकी संघ द्वारा उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर मिनीमाता टाइगर्स, बाल सदन वॉरियर्स, बालको किंग, सीसीएल बालको के बीच सद्भावना मैच खेला गया। खिलाडिय़ों ने यहां शानदार प्रदर्शन किया और संकल्प दोहराया कि वे कभी न कभी भारतीय टीम में जरूर खेलेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना और भारतीय हॉकी के इतिहास से उन्हें परिचित करना है ताकि भविष्य में इस खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिले।

कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, सचिव तारिक कुरैशी, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, रामकृपाल साहू, केआर टंडन, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अरविंद दसद, गोपाल दास महंत, प्रताप महंत, धनराज नैतिक दास प्रभात, महेंद्र चंद्र, तनिष राठौर, तनीष महिलांगे, रितेश टंडन उपस्थित थे।