कोरबा।जू-जित्सु राज्य स्तरीय सब-जूनियर वर्ग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोरबा जिले की 18 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। यह चैंपियनशिप उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित होगी।
टीम में विधि विजयवर्गीय,वी. संभवि,मिया अलापट्ट,जस्मीत कौर,हृदया मंडल,मेधा सोनी,आर्या सेठी,आराध्य सोनी,रुद्र शर्मा,प्रणव निर्मलकर,युवराज गोगोई,वीरभद्र प्रकाश पैकरा, अर्नव यादव, दीपेंद्र चंद्रा, अद्वितीय यादव, अगस्त्य शर्मा, अवनि शर्मा और नेवान आर. पिल्लै शामिल हैं।
जिला जू-जित्सु संघ के अध्यक्ष एवं हेड कोच (एनआईएस) प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में तथा कोच एवं टीम मैनेजर स्नेहा बंजारे के साथ खिलाड़ी रवाना हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















