भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का 10 नवंबर को कोरबा आगमन, बाइक रैली व स्वागत की तैयारी

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पहली बार कोरबा आगमन 10 नवंबर को हो रहा है। संगठन ने अनेक स्थान पर उनका स्वागत करने की तैयारी की है। बताया गया कि पाली, चैतमा, कटघोरा, छुरी में मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ता 12.30 बजे तक स्वागत करेंगे। दर्री पेट्रोल पम्प में स्वागत के बाद वे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

कोरबा शहर प्रवेश से पहले मानस नगर से टीपी नगर तक बाइक रैली कार्यकर्ता निकालेंगे। अप्पू गार्डन, सीएसईबी चौक और टीपी नगर चौक में उनका स्वागत होगा।

जिला भाजपा कार्यालय में 2.30 बजे मंचीय कार्यक्रम के बाद अगले सत्र में नहर पुल पर 4.30 बजे स्वागत होगा। वे 5 बजे सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और इसके बाद रायपुर लौटेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम दौरे को लेकर संगठन उत्साहित है और तैयारी में जुटा हुआ है।