कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने शारदा विहार वार्ड क्रमांक 13 में सियान सदन का लोकार्पण करने के साथ अलग-अलग आवश्यकताओं से संबंधित 5 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे है और यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। वे वार्ड 13 में 10 लाख से बने सियान सदन के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे।
निगम की महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्यों, जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी, , पार्षद नरेन्द्र देवांगन की उपस्थिति रही।
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, आगे भी लगातार होंगे। सभी क्षेत्रों में सुविधा देना हमारा संकल्प है और इस तरफ ध्यान दिया जा रहा है।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा की पहचान ही विकास से है और इसके लिए हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है। पार्षद प्रभा टीकम राठौर की मांग पर अमरैयापारा में दुर्गा पूजा स्थल पर 10 लाख रूपये की लागत से भव्य शेड निर्माण की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य अजय कुमार गोड़, उर्वशी राठौर, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, सुषमा रामशंकर साहू, युगल कैवर्त्य, ईश्वर पटेल, सुलोचना यादव, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ.राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूकमणी नायर, अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
