कोरबा। पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेलते बच्चों की नजर लकड़ी के ढेर पर पड़ी और अंदर 7 फीट का अजगर कुंडली मारकर बैठा मिला। बच्चे ठीक उसी जगह छुपने जा रहे थे, जहां सांप था। अचानक देखते ही वे भाग खड़े हुए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आरक्षक सुरेश कुमार ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
आरक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में सैकड़ों क्वार्टर हैं, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। बच्चे नीचे खेल रहे थे और अजगर वाली जगह पर छुपने पहुंचे थे।
स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने कहा कि अजगर काटता नहीं, लेकिन जकड़ ले तो मौत तय है। पुलिस लाइन के पास जंगल और नर्सरी होने से सांप निकलने की घटनाएं आम हैं।
जितेंद्र सारथी की टीम बालको, दर्री, एनटीपीसी, छुरी, कटघोरा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, हरदी बाजार, बांकी मोंगरा, उरगा, भैंसमा, करतला, रामपुर, पसरखेत, कुदमुरा और लेमरू तक पहुंचकर जीव बचाने का काम कर रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि रेस्क्यू टीम व्यस्त रहती है, इसलिए इंतजार करें और बिना जहर वाले सांपों को खुद भगाने की कोशिश करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

