कोरबा। अदाणी समूह ने कोरबा जिले में ‘उड़ान’ परियोजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 250 विद्यार्थियों और 155 प्राचार्यों को कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपीएल) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पांच ब्लॉकों से आए इन लोगों ने पावर प्लांट में बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और वरिष्ठ अभियंताओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।
परियोजना का पहला चरण सितंबर से शुरू हुआ, जबकि दूसरे चरण में स्कूली छात्रों को शामिल किया गया। सोमवार से शनिवार तक कोरबा ब्लॉक के दो तथा पोड़ीउपरोड़ा व पाली ब्लॉक के एक-एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उन्हें बिजली उत्पादन में उपयोग होने वाली मशीनों, सामग्रियों और सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है कि छात्रों और युवाओं को बड़े सपने देखने और अपनी क्षमता पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। अदाणी फाउंडेशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ के तहत क्षेत्र की स्थापित परियोजनाओं में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर भारतीय युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और छात्रों को उद्यमशीलता की भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम,सुश्री प्रीति खैरवार,एसके नायक, पीएम श्री सेजस स्कूल तिलकेजा के प्राचार्य एमआर श्रीवास, केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा एवं सीवी के प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर किया। अदाणी फाउंडेशन कोरबा के प्रबंधक ताजेंद्र बंजारे, पवन महतो, उड़ान प्रोजेक्ट इंचार्ज विवेक शर्मा, प्रेमशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आगामी महीनों में परियोजना के तहत 7000 से अधिक लोगों को ऐसे भ्रमण कराए जाने की योजना है, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















