कोरबा। जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवंबर को हसदेव नदी के तट पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। हिंदू क्रांति सेना को जिला प्रशासन से आयोजन की अनुमति मिल गई है। चौथे वर्ष यह धार्मिक कार्यक्रम जीवनदायिनी हसदेव नदी के घाट पर संपन्न किया जा रहा है।
श्रद्धालु सुबह से हसदेव घाट पर स्नान कर विधि-विधान से दीपदान करेंगे। घरों में परंपरा और संस्कृति के अनुसार पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शाम 5 बजे शुरू होने वाली महाआरती देर रात तक चलेगी।
हिंदू क्रांति सेना की ओर से 11 हजार दीप नदी तट पर प्रज्ज्वलित किए जाएंगे तथा 21 हजार दीप दान किए जाएंगे। 51 लीटर दूध से हसदेव नदी का दुग्धाभिषेक और 51 मीटर चुनरी भेंट की जाएगी। पूजा के लिए बनारस से ब्राह्मणों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
देव दिवाली को भव्य बनाने के लिए आतिशबाजी, लाइट शो, लेजर शो, पुष्प वर्षा, झांकियां और फायर बॉल शो का आयोजन होगा। समिति ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस ने यातायात मार्ग बदलने और पार्किंग व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसके बाद देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई थी।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















