कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के अथक प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 7 वार्डों में विभिन्न सड़कों के डामरीकरण कार्य के लिए कुल 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना मद 2025-26 के अंतर्गत यह स्वीकृति नगर पालिक निगम कोरबा को जारी की है।
स्वीकृत कार्यों में शामिल हैं:
वार्ड क्रमांक 54: कुमगरी मुख्य चौक से पंडाल होते हुए प्राथमिक शाला कुमगरी तक सड़क डामरीकरण – 40 लाख रुपये।
वार्ड क्रमांक 52: अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग बस स्टॉप से होते हुए पाइप लाइन तक सड़क डामरीकरण – 32 लाख रुपये।
वार्ड क्रमांक 34: दादर कंकालीन मंदिर के सामने से जगन्नाथ मंदिर होते हुए मुख्य द्वार तक सड़क डामरीकरण – 1.18 करोड़ रुपये।
वार्ड क्रमांक 66: सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक सड़क डामरीकरण – 25 लाख रुपये।
वार्ड क्रमांक 40: पाड़ीमार क्रमांक 1 राकेश ठाकुर घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण – 25 लाख रुपये।
वार्ड क्रमांक 08: मोतीसागर पारा सीतामणी पवन टेंट के पास से गोकुल गंज तक सड़क डामरीकरण – 20 लाख रुपये।
वार्ड क्रमांक (पीपर पारा): मेन रोड से रामकुमारी घर तक एवं भवानी मंदिर से बाबूलाल घर तक सड़क डामरीकरण – 90 लाख रुपये।
इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को बल मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















