कोरबा। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोरबा परिसर में शुक्रवार को आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एलएल कंवर और भूतपूर्व यूनिवर्सिटी खिलाड़ी टीवी नरसिम्हम ने किया।
प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोरबा, गवर्नमेंट पं. मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा, गवर्नमेंट ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार और श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा की टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ने गवर्नमेंट ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार को 3-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं, महिला वर्ग में पीजी कॉलेज की बालिका टीम ने श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज को 2-1 से पराजित कर विजेता बनी।
प्रतियोगिता में नीरज दिष्ट और संगीत यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान कॉलेज क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. संदीप शुक्ला, सुशील गुप्ता, शुभम ढोरिया, प्राध्यापक डॉ. डीवीके नायडू, बलराम कुर्रे, सुशील कुमार अग्रवाल, रितेश यादव, रजत बैस, क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र कुमार ध्रुव, अनिमा तिर्की, राजकुमारी मरकाम, गौरी वानखेड़े, क्रीड़ा सहायक साहनी चौहान, वरिष्ठ खिलाड़ी शंकर सुमन गोपा और विशाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे। विजेता टीमों को बधाई दी गई और आयोजन की सराहना की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















