कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर कोरबा ब्लॉक के ग्राम कटबिटला में कृषि विभाग द्वारा एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा और मत्स्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं और तकनीकी जानकारी से अवगत कराया तथा उन्हें इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में मनाए जाने के अनुरूप संगोष्ठी में महिला किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें सब्जी बीज के मिनी किट्स वितरित किए गए और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत स्थाई कृषि समिति की सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत, उप सरपंच संतोषी धीवर, विजय कंवर, एसडीओ कृषि सीमा गौतम नायक, वरिष्ठ कृषि अधिकारी जीएस मरकाम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप रात्रे सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

