कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने रविवार को कोरबा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उनके आगमन पर कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
डॉ. जांगड़े का स्वागत माँ मड़वारानी मंदिर में प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, सीतामढ़ी गौमाता चौक, टीपी नगर चौक सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद बाइक रैली के साथ वे सतनाम प्रांगण पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने उनका स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में डॉ. जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और दावा किया कि भाजपा के कार्यों का कोई सानी नहीं है।
बैठक में संगठन प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महामंत्री मनोज शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू अजय, महामंत्री बबलू डहरिया, राजेश लहरे, सुशील गर्ग, जय लहरे, मनोज लहरे, श्रीमती मीना लहरे, मणिशंकर पाटले, समेलाल पाटले, रथलाल पाटले, रमा मिरी, राजेंद्र टंडन, लक्ष्य चतुर्वेदी, केपी पाटले, नरेंद्र कुमार रात्रे, आरडी भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. जांगड़े के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

