कोरबा : छठ पर्व के लिए व्यापक व्यवस्था, घाटों का सौंदर्यीकरण और यातायात पर विशेष नियंत्रण

कोरबा। छठ पर्व को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रमुख छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया है। घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, वाहन पार्किंग और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु आसानी से पूजा-अर्चना कर सकें।

कोरबा पुलिस ने भी सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस बल, यातायात बल और गोताखोर तैनात किए गए हैं। बड़े छठ घाटों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां से समय-समय पर सुरक्षा निर्देश प्रसारित होंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे गहरे पानी में न जाएं, बच्चों का ध्यान रखें, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थानों पर खड़ा करें, और जेबकतरों से सावधान रहें।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक और 28 अक्टूबर 2025 को तड़के 3:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कोरबा, बालको, दर्री, दीपका, कुसमुंडा और हरदीबाजार नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर शांति और सौहार्द के साथ छठ पर्व मनाने की अपील की है।