कोरबा। दीपावली के त्योहारी सीजन में कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। शारदा विहार, सुनालिया चौक और पावर हाउस रोड जैसे व्यस्त इलाकों में खरीदारी के कारण होने वाली यातायात बाधा को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के इम्तियाज अली की अगुवाई में टीमें मुख्य मार्गों पर पैदल उतरीं।
इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया और ठेले वालों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया। शारदा विहार फाटक से नहर पुल और पावर हाउस रोड तक चले इस अभियान में व्यवसायियों व आम लोगों से त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि त्योहारों के दौरान शहर में यातायात सुचारू रहे और नागरिकों को असुविधा न हो।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















