प्रयत और नंदिनी ने भिलाई में जीता संगीत और नृत्य का खिताब

कोरबा। कोरबा के युवा तबला वादक प्रयत पांडेय और कथक नृत्यांगना नंदिनी पटेल ने भिलाई में आयोजित संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता और उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। नृत्यधाम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों की असाधारण प्रतिभा ने सभी का ध्यान खींचा।

नृत्यधाम की प्रमुख डॉ. राखी राय ने बताया कि प्रयत और नंदिनी की मेहनत और प्रतिभा के कारण उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया, जिसका परिणाम उनकी जीत के रूप में सामने आया।

दोनों ने कमला नेहरू महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुणाल दासगुप्ता और कथक गुरु रंजीत नायक से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

प्रयत और नंदिनी न केवल अपनी कला में पारंगत हैं, बल्कि अपनी शिक्षा को भी बखूबी संतुलित कर रहे हैं। डॉ. राय ने कहा कि समय-सारणी को पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए व्यवस्थित करने से सभी क्षेत्रों में समन्वय बनाया जा सकता है, जिसका उदाहरण इन दोनों युवा कलाकारों का प्रदर्शन है।

उनकी इस उपलब्धि पर कोरबा में खुशी की लहर है।