कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के सभी शासकीय विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। इस पहल का लक्ष्य कार्यालयों में अनुशासन और कार्यकुशलता को बढ़ाना है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है, और बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि बायोमेट्रिक मशीनें निर्बाध रूप से कार्य करें और प्रतिदिन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी विभागों को इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने और शासन की समयबद्धता की नीति को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















