बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान

कोरबा।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह लगातार चौथा वर्ष है जब बालको ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जो कंपनी की फिटनेस, एकता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने 15,93,142 किलोमीटर की दूरी तय कर वेदांता समूह की सभी व्यावसायिक इकाइयों में शीर्ष स्थान हासिल किया।

दिल्ली में आयोजित भव्य समापन समारोह में बालको को विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों द्वारा तय प्रत्येक किलोमीटर के बदले जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। वेदांता समूह ने इस वर्ष 50 लाख किलोमीटर के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।

लगभग दो महीने तक चले इस अभियान में बालको के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि सामूहिक प्रयास और समाजसेवा की भावना को भी मजबूत किया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा, “लगातार चौथी बार वीडीएचएम चैलेंज में विजेता बनना हमारे बालको परिवार की एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 15 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना समाज की भलाई के प्रति हमारी निष्ठा को दर्शाता है। यह अभियान फिटनेस के साथ समाजसेवा को जोड़कर हमारे ‘स्वास्थ्य प्रथम’ दृष्टिकोण को और मजबूती देता है।”

वेदांता समूह के चेयरमैनअनिल अग्रवाल के “समाज को वापस देने” के दर्शन के अनुरूप, इस अभियान से जुटाए गए भोजन को अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित 14 राज्यों के लगभग 6,500 नंद घरों में बच्चों तक पहुँचाया जाएगा। यह पहल बाल विकास, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

बालको की यह उपलब्धि न केवल खेल भावना की जीत है, बल्कि एक स्वस्थ और कुपोषण-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।