कोरबा ब्रेकिंग: तहसीलदारों के  तबादले, बजरंग साहू कोरबा तहसीलदार बने, देखें पूरी लिस्ट

कोरबा। जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी अजीत बसंत ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में व्यापक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत जिले के 10 तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रभावित हुए हैं। इस कदम से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाने का प्रयास किया गया है। नई पदस्थापना के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।