12 अक्टूबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता

कोरबा।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 अक्टूबर से कोरबा के सीएसईबी खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच संभागों से क्रिकेट (बालक-बालिका), वॉलीबॉल (बालक-बालिका), तीरंदाजी, तैराकी और वाटर पोलो की टीमें भाग लेंगी।

आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

खिलाड़ियों की पात्रता के लिए कई पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, क्रीड़ा विभाग और सार्वजनिक उपक्रम मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थान स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।