कोदवारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति, पढ़ाई में आया सुधार

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के कोदवारी गांव के प्राथमिक स्कूल में नया शिक्षक नियुक्त होने से पढ़ाई की स्थिति में सुधार हुआ है।

1998 में ईजीएस के रूप में शुरू यह स्कूल 2005 में प्राथमिक शाला बना, जहां 45 बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें ज्यादातर अनुसूचित जनजाति परिवारों से हैं।

प्रधानपाठक दिवाकर सिंह ने बताया कि पहले एकल शिक्षकीय व्यवस्था के कारण सभी कक्षाओं को एक साथ पढ़ाना चुनौतीपूर्ण था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।

युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षक मानिक दास दीवान की नियुक्ति के बाद अब स्कूल में दो शिक्षक हैं। इससे नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं और पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है। छात्रों का कहना है कि नई व्यवस्था से उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और स्कूल का माहौल खुशनुमा हो गया है। स्थानीय लोग इस बदलाव से संतुष्ट हैं।