किशन, अभिसार, श्रेया को एक्सीलेंस अवार्ड

कोरबा। भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता और फेस्टिवल में कोरबा के युवा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। जूनियर कैटेगरी के तबला वादन में मास्टर किशन पटेल ने प्रथम स्थान और मास्टर अभिसार ठाकुर ने एक्सीलेंस अवार्ड हासिल किया।

सीनियर ग्रुप में मास्टर शौर्य चौहान ने प्रथम पुरस्कार, जबकि प्रयत पांडे को आउटस्टैंडिंग और एक्सीलेंस अवार्ड के साथ जयपदमा उपाधि के लिए चुना गया।

कथक नृत्य में सब जूनियर ग्रुप में कुमारी रिश्विका पांडे ने प्रथम स्थान, सीनियर ग्रुप में कुमारी श्रेया ठाकुर ने प्रथम स्थान, कुमारी प्राजंलि गौतम ने तृतीय स्थान और कुमारी नंदिनी पटेल ने प्रथम स्थान के साथ एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया।

नंदिनी को 12 अक्टूबर को होने वाले श्री श्री जयपदमा सम्मान के लिए भी नामांकित किया गया है। इन सभी कलाकारों को जयपद्म पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।