सेवा भारती ने शुरू किया वस्त्रदान अभियान, वंचितों को मिलेंगे कपड़े

कोरबा। सेवा भारती कोरबा इकाई ने वस्त्र सेवा प्रकल्प के तहत 5 अक्टूबर से वस्त्रदान अभियान शुरू किया है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में शहरवासी अपने अच्छी स्थिति वाले, लेकिन उपयोग में न आने वाले कपड़े वंचित वर्ग के लिए दान कर सकते हैं।

विवेकानंद सेवा सदन सहित कमल बत्रा, रमेश श्रीवास (कोरबा), देवेंद्र द्विवेदी, मोनिका श्रीवास्तव (बालकोनगर), अंजू शुक्ला (कुसमुंडा), और रश्मि गुप्ता (जमनीपाली) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेवा भारती ने बताया कि अभियान के तहत एकत्रित वस्त्रों को कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिन्हें इसकी वास्तविक आवश्यकता है। प्रकल्प का लक्ष्य दीपावली के अवसर पर वंचित वर्ग को नए कपड़े उपलब्ध कराना भी है। लोग इन प्रतिनिधियों से संपर्क कर अभियान में सहयोग कर सकते हैं।