धमतरी। जिले के नगरी रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में डीआरडी कंपनी की यात्री बस (CG/04/E/2872) के पलटने से 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, बस धमतरी बस स्टैंड से नगरी की ओर जा रही थी। बस में सवारियां एक तरफ ज्यादा बैठी होने के कारण दोपहर करीब 12:30 बजे खड़ादाह गांव के पास (थाना केरेगांव क्षेत्र, स्टेट हाइवे) पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग-2 की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक चमन ध्रुव और आरक्षक वेद मरकाम ने राहत कार्य शुरू किया।
घायलों में टीकाराम साहू (58) और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू (54), निवासी ग्राम बेलौदी, तथा कलेसिया निषाद और उनकी नातिन रागिनी (4 वर्ष), निवासी ग्राम बासनवाही, को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
डॉक्टर तेजस शाह ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया।
कलेसिया बाई ने बताया कि वे अछोटा में रिश्तेदार के घर गई थीं और नातिन रागिनी के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। केरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

