वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन का  निधन, पत्रकारिता जगत और जैन समाज में शोक की लहर

कोरबा।कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी जसराज जैन का आज रायपुर में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। लंबे समय से कोरबा में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले जैन जी ने अपनी कलम और समाजसेवा से एक अलग पहचान बनाई थी। वे जैन समाज के प्रमुख संरक्षक भी थे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

जसराज जैन अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन के पिता थे। उनके निधन की दुखद खबर फैलते ही कोरबा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार बिरादरी सहित जैन समाज के लोग स्तब्ध हैं।

स्थानीय पत्रकार संगठनों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि जैन जी ने हमेशा सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता का परचम लहराया। जैन समाज ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 5:00 बजे उनके कोरबा स्थित निवास स्थान से निकलेगी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।