कोरबा।सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन किया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री की अब तक की प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष व संयोजक राजीव सिंह, पार्षद अशोक चालवानी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,जिला मंत्री अजय दुबे, नरेन्द्र पाटनवार, राकेश नागरमल अग्रवाल, रामकुमार त्रिपाठी, सरजू अजय, सूरज पांडेय, रीपू जायसवाल, नीरज ठाकुर, श्रीधर द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और फिल्म का अवलोकन किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
