दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह राशि वाहनों में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबरों से बरामद हुई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और जांच के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन वाली दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर कुम्हारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ियों में छिपे गुप्त चेंबरों से करोड़ों रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी, जो अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह राशि हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
आयकर विभाग की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि यह रकम कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस लिए किया जाना था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















