गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर विशाल धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन

कोरबा, 19 सितंबर 2025: सिख पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल धार्मिक यात्रा 18 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य गुरु साहिब के अमर संदेश – धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और शांति का प्रसार – को जन-जन तक पहुंचाना है।

यह पावन यात्रा 21 अगस्त 2025 को श्री गुरुद्वारा डुबरी साहिब, असम से शुरू हुई थी और देश के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों व पवित्र स्थलों से होकर गुजर रही है।

कोरबा में यात्रा के आगमन पर संगत ने जत्थेदारों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यात्रा CSEB चौक से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर गुरुद्वारा में संपन्न हुई, जहां संगत ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

यह ऐतिहासिक यात्रा 23 नवंबर 2025 को पंजाब के आनंदपुर साहिब में एक महान समागम के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा के माध्यम से गुरु तेग बहादर साहिब जी के बलिदान और उनके मानवता के लिए दिए गए संदेश को व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है।