कटघोरा। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत धवईपुर के जननी महिला संकुल केंद्र नवापारा में आयोजित “दीदी के गोठ” श्रवण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी केंद्र रायपुर से प्रसारित होता है, जिसमें स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं अपनी उपलब्धियों और प्रेरणादायी कहानियों को साझा करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान सीईओ दिनेश कुमार नाग ने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि जो महिलाएं रेजा का काम करती हैं, वे राजमिस्त्री का प्रशिक्षण लेकर प्रतिदिन 400 से 500 रुपये कमा सकती हैं।
उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए सुझाव दिया कि समूह की महिलाएं लोन लेकर सेटरिंग प्लेट किराए पर देकर भी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। इस पहल से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और सशक्त होंगी।
कार्यक्रम में जनपद सीईओ कटघोरा यशपाल सिंह,अतिरिक्त सीईओ खगेश निर्मलकर,बीपीएम एनआरएलएम डॉ.अमर नाथ तारम, क्षेत्रीय समन्वयक फूल कुमारी, पीआरपी संतोषी निषाद, एफएलसी आरपी संतोषी यादव, बैंक मित्र मनीता कंवर सहित स्व-सहायता समूह की कई महिलाएं उपस्थित थीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

