कोरबा। पीएम आवास शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर साकेत भवन में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को आवासों की चाबी और कुछ मामलों में अंतिम किश्त की राशि का चेक व अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए। आज ही के दिन इस योजना के एक वर्ष पूरे हुए है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में बी.एल.सी.घटक के नये हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र व ए.एच.पी.घटक अंतर्गत जिन हितग्राहियों को आवासगृहों का आबंटन किया जाना हैं, उन्हें आवास आबंटन सूचना पत्र भी प्रदान किए।
मेयर व कमिश्नर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उसका घर प्राप्त हो यह परिकल्पना प्रधानमंत्री ने की और इसे ऊंचाई मिली। कोरबा में हजारों लोग और देशभर में करोड़ों लोग इस योजना से लाभान्वित हुए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन और प्रस्तावित प्रकरणों में शीघ्रता से काम करें ताकि लोगों को उनका आवास जल्द प्राप्त हो सके। उन्होंने पी.एम.सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
कार्यक्रम में हितानंद अग्रवाल,अजय गोंड़, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा,अपर आयुक्त विनय मिश्रा,अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता विवेक रिछारिया,धवल शर्मा,अमन शर्मा, हर्ष छत्रवाणी,अंकुश पाटकर,विकास श्रीवास्तव,पी.एम.सी. टीम के सदस्य एवं पी.एम.ए.वाई.के हितग्राहीगण उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















