एमपी नगर गार्डन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत, महापौर ने दिलाई शपथ

कोरबा।  भारत सरकार के योजना स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 के अंतर्गत आज स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ महाराणा प्रताप उद्यान में किया गया। यहां पर सभी को  स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

कोसाबाड़ी जोनांतर्गत स्थित महाराणा प्रताप उद्यान में महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने झाडू लेकर सफाई की।

निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, लक्ष्मण श्रीवास, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राजीव सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय, योगेश जैन, डॉ.राजेश राठौर, राकेश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, दिनेश वैष्णव, मंजू सिंह, सोनी सिंह, मनोरमा शर्मा, ज्योति वर्मा, मनोज सिंह राजपूत, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुमित गुप्ता, राहुल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, अश्वनी दास, सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, अनिल वस्त्रकार, लक्ष्मीकांत जोशी, संजीव शर्मा, अर्जुन गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महापौर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि अच्छे भारत के सपने का साकार करना हम सबका दायित्व है।