गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर हिंद दी चादर यात्रा आज कोरबा पहुंचेगी

कोरबा। सिख पंथ के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर निकाली जा रही हिंद दी चादर यात्रा 18 सितंबर को कोरबा पहुंचेगी।

इसके लिए सिख समाज ने तैयारी की है। गुरुद्वारा परिसर में शोभायात्रा के दर्शन होंगे। बताया गया कि 21 अगस्त को डुबरी साहिब असम से यात्रा शुरू हुई। इसके लिए पूरे भारत के पवित्र स्थलों को यात्रा मार्ग में शामिल किया गया है। यात्रा के कोरबा पहुंचने पर यहाँ नगर कीर्तन और गुरमत समागम के दौरान संगत द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

सिख समाज ने नागरिकों से आह्वान किया है कि यात्रा का स्वागत करें और पुण्य के भागी बने। बताया गया कि यात्रा का समापन इसी वर्ष 23 नवंबर को  आनंदपुर साहिब, पंजाब में एक महान समागम के साथ होगा।