कोरबा। शारदीय नवरात्रि पर कोरबा जिले में स्थित देवी सिद्धदात्री के दरबार, देवपहरी में देश की चार दिशा में स्थित प्रमुख चार शक्ति पीठों से अखंड ज्योति नवनिर्मित हिंगलाजगढ़ में स्थापित की जाएंगी। इस कड़ी में पावागढ़ गुजरात स्थित शक्ति पीठ कालिका माता की अखंड ज्योत 18 सितंबर को व्हाया जबलपुर कोरबा पहुंच रही है। इसके स्वागत के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
गुरूवार को कोरबा पहुंच रही ज्योति में गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ की कालिका देवी और उत्तर में स्थित कटरा स्थित वैष्णो देवी की अखंड ज्योति शामिल है।
इस शुभ कार्य के लिए, शहर के प्रमुख नागरिकों का एक समूह रवाना हुआ है। ये लोग विशेष रूप से पावागढ़ की कालिका देवी और जम्मू-कश्मीर की वैष्णो देवी से अखंड ज्योति लेकर आएंगे। इसके बाद सभी ज्योतियों को देवी सिद्धदात्री परिसर स्थित हिंगलाजगढ़ में प्रज्वलित किया जाएगा।
ज्योति लेकर आने वाले श्रद्धालुओं में किशोर भाई पटेल, दिनेश भाई पटेल, कैलाश भाई टांक, रविंद्र भाई टांक, प्रकाश पटेल, तुषार मोदी, और प्रथम अग्रवाल शामिल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















