कोरबा। अभियांत्रिकी, तकनीक व वास्तु के क्षेत्र में युगों पहले अपना योगदान देने वाले देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को उनके प्राकट्य दिवस पर कोरबा शहर, उपगनीय क्षेत्र व अंचल में याद किया गया। उद्योगों से लेकर प्रतिष्ठानों में उनकी पूजा हुई।
नगर निगम कोरबा की कर्मशाला एवं कोहडिय़ा स्थित जलउपचार संयंत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल,ममता यादव,अजय गोंड़,फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य,अजय कुमार चन्द्रा,अपर आयुक्त विनय मिश्रा,अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,कार्यपालन अभियंता तपन तिवारी,राकेश मसीह,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी,लेखाधिकारी भवकांत नायक,सहायक अभियंता लीलाधर पटेल,विपिन मिश्रा,अभय मिंज,रमेश सूर्यवंशी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, अरूण मिश्रा ने पूजा में हिस्सा लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















