प्लास्टिक का पतलापन जितना ज्यादा, नुकसान उतना घातक: यशपाल सिंह

ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ

कटघोरा, 17 सितंबर 2025: स्वच्छता ही सेवा 2025 स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत कटघोरा में सीईओ यशपाल सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा”प्लास्टिक जितना पतला,उतना हीनुकसानदायक।”

लोग खाद्य सामग्री प्लास्टिक थैलियों में लाते हैं और उन्हें बाहर फेंक देते हैं, जिसे जानवर खाकर बीमार पड़ते हैं या मर जाते हैं। साथ ही, प्लास्टिक के मिट्टी में मिलने से मिट्टी की उर्वरता भी कम हो रही है।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी को 17 दिनों तक चलने वाली स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी दी और स्वच्छता शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में इंजीनियर आरईएस इंदू भूषण सिंह टेकाम, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा योगेश चंद्रा, ब्लॉक समन्वयक पीएमएवाई शालिनी कंवर, हरीश चंद्र कश्यप, विनोद राज, परदेशी यादव, तकनीकी सहायक संगीता कंवर, पंचायत सचिव तेलसरा लता पटेल, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित जनपद के कर्मचारी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।