कोरबा। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी की अध्यक्षता में खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों- कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक की शुरुआत “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” कार्यक्रम पर चर्चा से हुई। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और अन्य विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
डॉ. केशरी ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य होगी।
इसके अलावा नेक्स्ट जेन, आरबीएसके, आयुष्मान भारत, आभा आईडी, वय वंदन, सिकल सेल एनीमिया, कुष्ठ, मलेरिया, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनसीडी, आरोग्य मेला, आईडीएसपी, एनआरसी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने टीबी नियंत्रण पर विशेष फोकस करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां कैंप मोड में 50 घरों तक स्क्रीनिंग और एक्स-रे जांच कराई जाए। सभी मरीजों और उनके परिवारजनों की निक्षय पोर्टल पर एंट्री और सीवाई टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। वहीं, सिकल सेल की जांच 40 वर्ष तक के लोगों में सॉल्युबिलिटी टेस्ट से की जाएगी और सभी मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचओ को मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग कर टेलिस मानस कंसल्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इसी तरह, टीकाकरण कार्यक्रम में सभी डिलीवरी प्वाइंट्स और टीकाकरण सत्रों की एंट्री यू-विन पोर्टल में करने पर जोर दिया गया।
डॉ. केशरी ने मौसमी बीमारियों की दवाओं की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, पीपीआईयूसीडी केस बढ़ाने, नियमित आरोग्य मेला आयोजन और किसी भी ग्राम में संभावित आउटब्रेक की तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















