कोरबा। रोटरी क्लब कोरबा द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश और ओडिशा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब की बिजनेस वेबसाइट का विधिवत विमोचन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि यह वेबसाइट रोटेरियन्स को प्रदेश, अन्य राज्यों और देशों से जोड़ेगी, जिससे व्यवसायिक जानकारी और अनुभवों का आदान-प्रदान संभव होगा।
कार्यक्रम की नींव रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष संजय बुधिया ने रखी।
कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपति रमेश अग्रवाल,आनंद सिंघानिया,पूर्व पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी,उद्योग विभाग के निदेशक प्रभात मलिक,राकेश दवे, डीजी अमित जायसवाल, नितिन चतुर्वेदी,उमेश गर्ग,नवीन आहूजा,रितेश जिंदल, प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय गोयल, उत्तम गर्ग, भरत दागा,सम्बलपुर से जितेंद्र शर्मा, रंजीत हुरा, मनीष अग्रवाल, साकेत बुधिया, संतोष जैन, प्रशांत मुरारका, निकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सतनाम मल्होत्रा, राजेश सलूजा, आशीष मोदी और किशोर अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
यह कॉन्क्लेव व्यवसायिक सहयोग और रोटरी के उद्देश्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















