22 सितंबर से शुरू होगी रामभद्राचार्य महाराज की श्रीराम कथा

कोरबा। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज चित्रकूट धाम की राम कथा कोरबा के भवानी मंदिर परिसर में 22 सितंबर से आयोजित है।भवानी मंदिर परिवार और सहयोगियों के द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत रामभद्राचार्य महाराज यहां 30 सितंबर तक राम कथा को नई दृष्टि देंगे। आयोजन होने बताया कि कार्यक्रम के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।