बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के विनोबानगर में शुक्रवार रात आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोरबा निवासी रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिलायबल कंपनी के ऑफिस में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे ऑफिस का दरवाजा जलकर खाक हो गया। यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, अनुराग पटेल ने कंपनी में करीब डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी राशि जमा नहीं की थी, जिसके चलते कंपनी मालिक के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात ऑफिस के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ऑफिस स्टाफ को रात में फोन पर आगजनी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई।
तारबाहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और कंपनी प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















