कोरबा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अंतिम रूप से स्प्री-2025 योजना के अंतर्गत ऐसे नियोक्ताओं को अपने सभी पात्र कर्मियों का पंजीकरण कराने अवसर दिया है। जो अभी तक ईएसआईसी अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हैं। इस बारे में एक बैठक में जानकारी दी गई।
ईएसआईसी अस्पताल डिंगापुर कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में स्प्री-2025 को लेकर बैठक रखी गई। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) रायपुर के अधिकारीगण भूपेंद्र कुमार क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. आर.एस. देवगन चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. श्वेता मिश्रा राज्य चिकित्सा अधिकारी, रत्नेश राजन्य उप निदेशक, जितेन्द्र कुमार सिंह शाखा प्रबंधक कोरबा, तथा कोरबा जिले की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता उपस्थित रहे।
बताया गया कि 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक योजना में कर्मियों का पंजीकरण हो सकेगा। साथ ही कवरेज से पूर्व की अवधि में कोई निरीक्षण या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। नियोक्ता जो जानकारी देगा, उसे ही मान्य किया जाएगा। वे श्रम सुविधा पोर्टल से भी पंजीकरण कर सकेंगे।
भुपेन्द्र कुमार, क्षेत्रिय निदेशक ने नियोक्ताओं को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी तथा बताया की यह योजना पूर्वव्यापी दंड के डर को समाप्त करती है।
बैठक में कोरबा क्षेत्र के नियोक्ता संघ के आरपी तिवारी, उपाध्यक्ष,चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, नरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा, श्रीकांत बुधिया, अध्यक्ष जिला उद्योग संघ, जेपी सिंह, सचिव कॉन्ट्रैक्टर्स यूनियन सीएसईबी, धनंजय सिंह, सचिव कॉन्ट्रैक्टर्स यूनियन सीएसईबी उपस्थित हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















