भदरापारा में जलभराव से नागरिक परेशान, जनप्रतिनिधियों पर फूटा गुस्सा

कोरबा। नगर निगम कोरबा के अंतर्गत आने वाले बालों को नगर के भदरापारा  मैं भारी बारिश के कारण एक बार फिर से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते स्थानीय निवासियों को काफी परेशान होना पड़ा। उन्होंने इसका ठीकरा जनप्रतिनिधियों पर उतारा।

नागरिकों ने बताया कि बीते 10 वर्षों से यह समस्या हर बारिश में उनके लिए मुश्किल का कारण बनती रही है। पार्षद से लेकर पूर्व महापौर को इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन हर प्रकार के संसाधन होने पर भी इस इलाके में नाली का निर्माण नहीं करने से जल भराव की समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है।

नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग में जल भराव के कारण जहां आवागमन बाधित हो रहा है वहीं लोगों के घरों से लेकर उनके सार्वजनिक परिसर में भी बरसाती पानी का प्रवेश हो रहा है। इस वर्ष भारी बारिश के कारण चार-पांच बार ऐसे हालात निर्मित हुई जब यहां पर जरा जमाव की तस्वीर बनी और लोग मुश्किल में पड़े।

बताया गया कि पहले से ही रास्ते में अनेक स्थान पर गढ्ढों की भरमार है और ऊपर से पानी भरने के कारण समस्या में इजाफा हो गया है।