कोरबा।जल जीवन मिशन के तहत कोरबा जिले में निर्माणाधीन ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना के 28.5 एमएलडी क्षमता वाले जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण 10 सितंबर 2025 को सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता परीक्षित चौधरी, कार्यपालन अभियंता और अन्य अभियंता उपस्थित रहे।
श्री हक ने जल शोधन संयंत्र के विभिन्न अवयवों का जायजा लिया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और परियोजना में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
यह योजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















