कोरबा । जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एक सैनिक ने कथित पारिवारिक विवाद के चलते गोलीबारी की।
इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल हरदी बाजार के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह गोलीकांड उस वक्त हुआ, जब कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चल रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा सहित 13 मंत्रियों का दल मौजूद था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंत्रियों की मौजूदगी के कारण पुलिस पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















