कोरबा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रसेन मार्ग स्थित साईं कुंज निवासी और कंप्यूटर जोन के संचालक अमित अग्रवाल के लापता होने से परिजनों और शुभचिंतकों में मची खलबली अब खत्म हो गई है। कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल ने बताया कि अमित अग्रवाल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सकुशल पाए गए हैं। उनकी सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम को उन्हें लाने के लिए बैतूल रवाना कर दिया है।
अमित अग्रवाल 8 सितंबर को सुबह 10:34 बजे अपने घर से निकले थे और लगभग 11:45 बजे पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में देखे गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। उन्होंने अपना मोबाइल, पर्स और अन्य जरूरी सामान घर पर ही छोड़ दिया था, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। उनके लापता होने की खबर से शुभचिंतक भी परेशान थे और थाने में सूचना देने के साथ ही अपने स्तर पर उनकी तलाश में जुटे थे।
अमित के अचानक बिना बताए घर छोड़ने के कारणों का खुलासा उनके कोरबा लौटने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस और परिजन उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















