कोरबा। कोरबा की होनहार खिलाड़ी ऋचा स्वर्णकार ने खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ऋचा ने न केवल जिले का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया।
ट्रेनर दीपक सर और कराटे कोच सुश्री गीता बरेठ के कुशल मार्गदर्शन में ऋचा ने कड़ा अभ्यास किया, जिसका फल उन्हें इस प्रतियोगिता में मिला। उनके इस प्रयास को कॉलेज के शिक्षक प्रो. अजय पटेल ने भी प्रोत्साहित किया, जिससे उनकी मेहनत को और बल मिला। ऋचा की इस उपलब्धि पर कोरबा सहित पूरे क्षेत्र में उनकी प्रशंसा हो रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















