कटघोरा।जनपद पंचायत कटघोरा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा के निर्देशानुसार व्यक्तिगत महिला उद्यमी ऋण मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों के 20 सदस्यों को ₹22.20 लाख का ऋण स्वीकृति किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ, एडिशनल सीईओ, जिला पंचायत संसाधन के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, एरिया कॉर्डिनेटर, क्षेत्र के मुख्य बैंक- ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक एवं स्टेट बैंक के प्रतिनिधि, एनआरएलएम टीम तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं।
यह आयोजन महिलाओं की आर्थिक प्रगति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















