जेसीआई कोरबा सेंट्रल का जेसीआई वीक 2025: सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व विकास और समुदाय सेवा का उत्सव

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल 9 से 15 सितंबर 2025 तक जेसीआई वीक का आयोजन बड़े उत्साह के साथ करने जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान सामुदायिक सेवा, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक नेटवर्किंग और नेतृत्व क्षमता निर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सप्ताह युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा।

9 सितंबर: भव्य शुरुआत जेसीआई वीक की शुरुआत 9 सितंबर को जेसीआई फ्लैग होस्टिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों और सप्ताहभर के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी, जो समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

10 सितंबर: प्रशिक्षण दिवस इस दिन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 200 छात्राओं के लिए लाइफ स्किल, सकारात्मक सोच, निर्णय क्षमता, करियर मार्गदर्शन और वित्तीय स्वतंत्रता पर प्रशिक्षण आयोजित होगा। साथ ही, आईटीआई कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के छात्रों के लिए प्रोफेशनल इंजीनियर के मार्गदर्शन में स्किल-बेस्ड वर्कशॉप होगी, जो उनकी तकनीकी क्षमता और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी।

11 सितंबर: स्पोर्ट्स और वेलनेस डे उमंग दिव्यांग स्कूल, डिंगापुर में 50 विशेष बच्चों के लिए जुम्बा सेशन, आँख व दांत स्वास्थ्य शिविर, और कैरम, लूडो व कुर्सी दौड़ जैसे इनडोर गेम्स का आयोजन होगा। इसके अलावा, अशोक वाटिका में आम नागरिकों के लिए टग ऑफ वॉर और योगा चैलेंज जैसे मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम होंगे।

12 सितंबर: बिजनेस फोकस इस दिन जेसीआई कोरबा सेंट्रल अपने सदस्यों के प्रतिष्ठानों में बिजनेस बोर्ड लगाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को प्रचार और संगठन से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। शहर के सफल उद्यमियों के साथ प्रशिक्षण सत्र और बिजनेस नेटवर्किंग मीट भी आयोजित होगी, जिसमें बिजनेस कार्ड आदान-प्रदान और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

13 सितंबर: ह्यूमन ड्यूटीज और पेटिशन डे जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा ह्यूमन ड्यूटीज पेटिशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य 50,000 हस्ताक्षर जुटाना है। यह अभियान डिजिटल (Change.org) और ऑफलाइन माध्यमों से लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा।

14 सितंबर: यूथ इन्विटेशन ड्राइव इस दिन देशभर में सबसे बड़ी युवा आमंत्रण मुहिम के तहत जेसीआई कोरबा सेंट्रल 18-40 आयु वर्ग के युवाओं को पत्र के माध्यम से संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगा, ताकि वे व्यक्तिगत विकास और समाज सेवा में योगदान दे सकें।

15 सितंबर: ग्रैटिट्यूड और सेलिब्रेशन डे सप्ताह का समापन कृतज्ञता पत्र और वीडियो के माध्यम से परिवार, जेसीआई लीडर्स, और सहयोगियों को धन्यवाद देने के साथ होगा। इसके बाद एक भव्य ग्रैंड सेलिब्रेशन में एवार्ड नाइट, सम्मान समारोह, संगीत और नृत्य के साथ उत्सव का समापन होगा।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल का यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव, युवा नेतृत्व और समुदाय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिक जानकारी के लिए जेसीआई कोरबा सेंट्रल से संपर्क करें।