चंद्र ग्रहण पर करीब 122 साल बाद पितृपक्ष का संयोग, शहर में दिखा खूबसूरत ब्लड मून

कोरबा। रविवार व सोमवार की दरम्यानी रात वर्ष 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से ‘ब्लड मून’ की तस्वीरें सामने आई हैं। हमारे कोरबा शहर में भी ग्रहण की महत्वपूर्ण खगोलीय घटना देखी गई और इसी कड़ी में कमला नेहरू महाविद्यालय के स्काई वाचर द्वारा भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने इस खूबसूरत दृश्य की तस्वीरें कैद की।

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव रविवार की रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक रहा। यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है। चंद्र ग्रहण पर करीब 122 साल बाद पितृपक्ष का संयोग भी बना।