राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक कंक्रीट की नाली पर गिरा, जिससे उसका सिर फट गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया (31 वर्ष) के रूप में हुई, जो ग्राम कोकपुर, डोंगरगांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, विनय अपनी बहन के इलाज के लिए अपने चाचा के घर गुंडरदेही आया था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने कच्चे मकानों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















