कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
पूर्व महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने एक शिक्षक के रूप में असंख्य छात्रों को विद्या दान दिया और राष्ट्रपति के रूप में देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि सरकार ने उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो आज भी देश में एक गौरवपूर्ण परंपरा है।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने शिक्षकों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा को शिक्षक दिवस जीवंत करता है।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने गुरुकुल परंपरा की निरंतरता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित अन्य नेताओं ने भी डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, डॉ. रामगोपाल यादव, मनक राम साहू, शशि अग्रवाल, सुनीता तिग्गा, संतोष यादव, रवि खूंटे, गणेश दास महंत, जवाहर निर्मलकर, अजीत बर्मन, अनिल सिंह, विक्रम दास, गोपाल यादव और सुशील नेताम उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















