कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पुलिस लाइन कॉलोनी पहुंचकर दिवंगत बच्चों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार को कोरबा के पुलिस लाइन कॉलोनी पहुंचकर तालाब में डूबने से मृत तीन बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत बच्चों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संतृप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

यह दुखद घटना शुक्रवार को हुई थी, जब पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चे तालाब में डूब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री श्री देवांगन ने पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली थी। शनिवार को उन्होंने परिवारजनों के दुख में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, राकेश नागरमल अग्रवाल, अभिषेक पालीवाल और अनिल यादव भी उपस्थित थे।

मंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।