कोरबा । सप्तदेव मंदिर के पास एक व्यवसायी दंपति के साथ चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना घटी। अशोक अग्रवाल और उनकी पत्नी संतोषी अग्रवाल भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने संतोषी अग्रवाल की ढाई तोले सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन बदमाश भाग निकले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। इसके लिए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, और इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















